भारत ने किया पहली जीका वैक्सीन डेवलप करने का दावा
हैदराबाद। भारत में दुनिया की पहली जीका वायरस वैक्सीन बनाने का दावा किया गया है। हैदराबाद लैब के वैज्ञानिकों के मुताबिक उन्होंने जीका वायरस से लड़ने के लिए दुनिया की पहली वैक्सीन विकसित कर ली है।

हैदराबाद लैब के साइंटिस्ट की ओर से यह दावा भी किया गया है कि उन्होंने दो वैक्सीन बनाई हैं। ये वैक्सीन जीका वायरस के इलाज में मदद करेंगे। हैदराबाद की भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड लैब की मानें तो जीका वैक्सीन का पेटेंट भी करवा लिया गया है।
लैब के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.कृष्ण एल्ला ने कहा कि उन्होंने नौ महीने पहले ही इसका पेटेंट करवा लिया था। डॉ. कृष्ण ने बताया है कि इस टीके के ह्यूमन ट्रायल और एनिमल ट्रायल में अभी समय लगेगा।
कैसे डाइग्नोस होता है जीका और क्या है इलाज
उनको इसे आगे बढ़ाने के लिए सरकार की मदद की जरूरत होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) उनकी मदद के लिए आगे आया है।
इस टीके को तैयार करने के लिए जीका वायरस को भारत आधिकारिक तौर पर मंगवाया गया था. डॉ. एल्ला के मुताबिक उनकी कंपनी चार महीने में 10 लाख जीका वैक्सीन बना सकती है।












Click it and Unblock the Notifications