#Women'sDay: IAF का गिफ्ट, 18 जून को शामिल होगी पहली महिला पायलट
नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इंडियन एयरफोर्स की ओर से देश की तमाम महिलाओं को एक गिफ्ट दिया गया है। यह गिफ्ट उन महिलाओं के लिए है जो दिल में फाइटर पायलट बन देश की सेवा करने का सपना संजोती हैं।

खबरें हैं कि इंडियन एयरफोर्स आने वाली 18 जून को देश को पहली महिला फाइटर पायटल से रूबरू करवा सकता है। इंडियन एयरफोर्स चीफ अरुप राहा की ओर से इस बाबत एक ऐलान किया गया है।
अगर ऐसा हुआ तो फिर 18 जून को देश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा।
अभी तक सेनाओं में महिलाओं को कॉम्बेट मिशन से दूर ही रखा जाता है। ऐसे में यह खबर ताजा हवा के झोंके के समान है जो यह बताती है कि सेनाएं महिलाओं की भूमिका को बदलने के तैयार हो चुकी हैं।
29 अक्टूबर 2915 को रक्षा मंत्रालय की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई थी जून 2017 से इंडियन एयरफोर्स महिलाओं का कॉम्बेट मिशन में शामिल करेगा।
आपको बता दें कि भारत इस मामले में पाकिस्तान से भी पीछे हैं। पाकिस्तान ने वर्ष 2013 में ही पांच महिला फाइटर पायलट्स को पाकिस्तान एयरफोर्स में शामिल कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications