पाक आतंकी संगठन जमात एहरार ने दी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी
नई दिल्ली। अभी वाधा बार्डर पर विस्फोट हुए मात्र तीन दिन हुए हैं लेकिन अभी तक दहशतगर्तियों के बारे में ठीक से किसी को पता नहीं चल पाया है कि इसी बीच एक खबर ने भारत में भी हलचल पैदा कर दी है। खबर आ रही है कि वाघा बार्डर पर लाशों का मेला लगाने वाले संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जमात एहरार का प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान ने भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी है।
टीवी चैनलों पर प्रसारित खबरों के मुताबिक एहसानुल्लाह एहसान ने सोमवार को टि्वटर पर अंग्रेजी में लिखा, ''तुम (मोदी) सैकड़ों मुसलमानों के हत्यारे हो। हम कश्मीर और गुजरात के निर्दोष लोगों का बदला लेंगे।" एहसान ने उर्दू में ट्वीट किया, 'अगर हम इस पार (सीमा के) हमला कर सकते हैं तो दूसरी तरफ भी ऐसा किया जा सकता है।'
जिसके बाद पीएम मोदी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान विस्फोट के बाद भारत के सभी बड़े शहरों कोलकाता और गुजरात में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और देश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मालूम हो कि मोदी को लोकसभा चुनावों के दौरान भी जान से मारने ती धमकी मिली थी। गौरतलब है कि रविवार को हुए पाकिस्तान विस्फोट में 50 से ज्यादा लोग मौत के शिकार हो गये थे और सौ से ज्यादा लोग घायल। मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा थी। यह एक आत्मघाती हमला था, हमवालर 20 साल का नवयुवक था जो अपने साथ विस्फोटक सामग्री लेकर आया था।













Click it and Unblock the Notifications