सफल हुआ हाफिज सईद का आतंकी कैंप तो कश्मीर में खून से लाल होगा ईवीम!

श्रीनगर। रविवार शाम को वाधा बार्डर पर हुए बम धमाके ने पाकिस्तान और भारत दोनों को ही हिला कर रख दिया है। तो वहीं पाकिस्तान के इस धमाके बाद इंडिया बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। तो वहीं खूफिया एजेंसी के तहत जो खबर आ रही है उसके हिसाब से आतंकी सरगना हाफिज सईद इन दिनों पीओके के मुजफ्फराबाद को अपना नया ठिकाना बना चुका है और जो खबरें आ रही हैं उसके हिसाब से वो मुजफ्फराबाद में एक आतंकी ट्रेनिंग कैंप चला रहा है।

इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक हाफिज सईद ने बाढ में बेघर हुए नवयुवकों को आतंकी ट्रेनिंग कैंप में भर्ती होने का निमंत्रण दे रहा है, जो कि कश्मीर में होने वाले चुनावों के मद्देनजर काफी चिंताग्रस्त बात है। हालांकि इस बारे में हमारी सेना और खुफिया एजेंसियां अपना काम बखूबी कर रही हैं लेकिन इस तरह से आयी खबरों ने कश्मीरियों समेत पूरे देशवासियों के सिर पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

हाफिज सईद ने गाय काट कर कहा ईद मुबारक फिर भारतीय सेना को कोसा

भारतीय खुफिया एजेंसियों के हिसाब से हाफिज सईद ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से कहा है कि वो 7 सिंतबर को आयी बाढ़ से बेघर और बेरोजगार नवयुवकों को उसके ट्रेनिंग कैंप में शामिल करे क्योंकि खाली बैठे लोगों को रोजगार देना आसान होता है।

इसलिए सुरक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) प्रबीर कुमार चक्रवर्ती ने मीडिया से कहा कि कश्मीर में बाढ़ से बेरोजगार हुए युवकों का पुनर्वास जरूरी है, सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए, वरना दहशत गर्त इस मौके का फायदा बड़ी आसानी से उठायेंगे। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव इसी महीने के अंत में होने वाले हैं जो पांच चरणों में संपन्‍न होंगे।

अब सवाल यह उठता है कि अगर वाकई में सईद का कैंप सफल होता है तो क्या कश्मीर में शांति से चुनाव हो सकते हैं क्योंकि चक्रवर्ती की बात में दम है कि भूखा पेट केवल रोटी मांगता है और दहशत गर्त इस बात का पूरा फायदा उठाने की फिराक में हैं जिसमें हाफिज के मिशन में अलगाववादी संगठन भी उत्पेरक का काम निश्चित तौर पर करेंगे। इसलिए अगर जल्द ही इस बात पर एक्शन नहीं लिया गया तो इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि इस बार कश्मीर चुनाव में ईवीएम स्याही से नहीं बल्कि खून से लाल होगा।

इस बारे में आपका का क्या कहना है, अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज कीजिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+