मणिपुर में वोटरों को मिलेगा पोस्टल बैलेट का विकल्प, कोरोना को देखते हुए मतदान केंद्र पर होंगे बदलाव

नई दिल्ली, जनवरी 05। अगले 2 महीने में जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें नॉर्थ ईस्ट का मणिपुर राज्य भी शामिल है। बुधवार को चुनाव आयोग ने मणिपुर में चुनाव को लेकर कुछ घोषणाएं की। चुनाव आयोग ने मणिपुर में मतदाताओं को पोस्टल बैलेट का विकल्प भी प्रदान किया है। ये पहली बार है, जब राज्य में मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जा रही है। हालांकि ये सुविधा उन मतदाताओं को मिलेगी, जो मतदान केंद्र पर नहीं जा सकेंगे। इनमें 80 साल तक के बुजुर्ग, पीडब्ल्यूडी और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।

Election commission

शीर्ष अधिकारियों और राजनीतिक दलों के बीच हुई मीटिंग

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने बुधवार को मणिपुर के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की। इस बैठक के बाद चुनाव आयोग की तरफ से कुछ घोषणाएं की गई। चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए राज्य में वोटिंग के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1250 से अधिक मतदाता एक समय में नहीं होंगे। वैसे आमतौर पर ये संख्या 1500 होती है।

अगले 2 महीने में इन राज्यों में होने हैं चुनाव

आपको बता दें कि देशभर में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं और इस महामारी के बीच पांच राज्यों के चुनाव पड़ रहे हैं। अगले 2 महीने में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अगले 2 ही महीनों में कोरोना की तीसरी लहर के पीक पर जाने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में कोरोना काल में चुनाव को लेकर लगातार संशय की स्थिति बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+