कमल हासन ने बर्थडे पर लॉन्च किया ऐप, राजनीतिक पारी की आगाज का पहला स्टेप
अभिनेता से नेता बने साउथ सुपरस्टार कमल हासन का आज जन्मदिन है। कमल हासन ने कहा कि जन्मदिन कई लोग सोच रहे थे कि मैं आज अपनी पार्टी का ऐलान करुंगा, लेकिन अभी मुझे बहुत काम करना है हम अभी स्थिति को समझ रहे हैं
नई दिल्ली। अभिनेता कमल हासन ने अपनी राजनीतिक पारी के आगाज के लिए पहला स्टेप चल दिया है। अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेता कमल हसन ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च की है। इस ऐप के जरिए कमल हासन तमिलनाडु के सभी जिले के लोगों से जुड़ना चाहते कमल हासन ने अपनी मोबाइल ऐप को लॉन्च करते हुए कहा कि ये एक पब्लिक प्लेटफॉर्म है। मेरा मकसद इसके जरिए लोगों से जुड़ने का है। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही पूरे तमिलनाडु का दौरा करुंगा, पूरे प्रदेश में हमारे फैंस अच्छा काम कर रहे हैं।

कमल हासन ने कहा कि जन्मदिन कई लोग सोच रहे थे कि मैं आज अपनी पार्टी का ऐलान करुंगा, लेकिन अभी मुझे बहुत काम करना है हम अभी स्थिति को समझ रहे हैं। इससे पहले कमल हासन ने मीडिया से कहा था कि वह राजनीति में आने के लिए तैयार हैं और CM बनने को भी तैयार हैं।
मंगलवार को उन्होंने अपने जन्मदिन पर चेन्नई में बारिश से प्रभावित एक इलाके में मेडिकल कैंप खोला। उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर केक ना काटे बल्कि बारिश से परेशान लोगों की मदद करें। गौरतलब है कि चेन्नई में बारिश से बुरा हाल है, कई जगह पानी भरने से बाढ़ की स्थिति भी हो रही है।
कमल हासन के राजनीति में आने की लंबे समय से चर्चा चल रही है। उनके द्वारा किसी स्थापित राजनीतिक पार्टी का दामन थामने की अटकलबाजी भी चली थी। उन्होंने खुद की पार्टी गठित करने का संकेत देकर इसे विराम दिया था। कमल हासन रविवार को अपनी संस्था 'कमल हासन नरपानी इयाक्कम' की 39वीं वर्षगांठ के मौके पर केलांबकम पहुंचे थे। वहां उन्होंने ऐप के जरिए राजनीति में एंट्री की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications