सामने आई सैफ और करीना के छोटे नवाब की पहली तस्वीर, नैनी की गोद में हॉस्पिटल से पहुंचे घर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान एक बार फिर मम्मी-पापा बने हैं। 21 फरवरी को करीना कपूर ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। लगभग 2 दिन अस्पताल में रहने के बाद आज करीना कपूर खान को डिस्चार्ज कर दिया गया है, सैफ अली खान अपने बड़े बेटे संग उन्हें लेने हॉस्पिटल पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें करीना हॉस्पिटल से बाहर निकलती नजर आ रही है।

Recommended Video

    Saif-Kareena के छोटे नवाब की दिखी पहली तस्वीर, ये रही Royal Family की पूरी डिटेल | वनइंडिया हिंदी
    पैपराजी के कैमरे में कैद हुए छोटे 'नवाब'

    पैपराजी के कैमरे में कैद हुए छोटे 'नवाब'

    ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के बाहर खड़े पैपराजी द्वारा ली गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार की अगली सीट पर सैफ अली खान और तैमूर बैठे हुए हुं, जबकि पिछली सीट पर करीना कपूर खान बैठे हुई हैं। कार के अंदर ही न्यू बेबी को एक महिला अपनी गोद में लेकर बैठी हुई है, बताया जा रहा है कि वह नैनी है। इन तस्वीरों में करीना कपूर खान के दूसरे बच्चे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि सैफ और करीना जल्द ही बच्चे की तस्वीर को सार्वजनिक करेंगे।

    हॉस्पिटल से घर पहुंची करीना कपूर खान

    हॉस्पिटल से घर पहुंची करीना कपूर खान

    मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सैफ और करीना अपने न्यू बॉर्न बेबी को लेकर घर पहुंच गए हैं। अपने छोटे भाई को लेने तैमूर अली खान भी हॉस्पिटल पहुंचे थे। इस बीच फैंस को न्यू बॉर्न बेबी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है लेकिन अभी तक उसकी एक भी तस्वीर लीक नहीं हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक अन्य तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें करीना और उनके बच्चे को हॉस्पिटल के बेड पर साथ देखा जा सकता है। बता दें कि यह फोटो तैमूर अली खान के जन्म के समय की बताई जा रही है।

    फैंस कर रहे सैफ और करीना से ये अपील

    फैंस कर रहे सैफ और करीना से ये अपील

    हॉस्पिटल से घर ले जाते समय पैपराजी के कैमरों में कैद हुए सबसे छोटे 'नवाब' की फोटो काफी वायरल हो रही है। बता दें कि तैमूर अली खान के समय सैफ और करीना ने अपने फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं कराया था, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि नए बच्चे की तस्वीरें भी जल्द सामने आ सकती हैं। फिलहाल फैंस को इन्हीं फोटोज से संतुष्ट होना पड़ रहा है। छोटे नवाब की पहली झलक पाने के लिए लोग सोशल मीडिया पर 'सैफीना' से अपील कर रहे हैं।

    अगस्त 2020 में हुआ था करीना के गर्भवती होने का खुलासा

    अगस्त 2020 में हुआ था करीना के गर्भवती होने का खुलासा

    आपको बता दें कि सैफ ने अगस्त 2020 में करीना के गर्भवती होने का खुलासा किया था। सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वो फिर से पापा बनने वाले हैं, उन्होंने पत्नी करीना के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं प्यार और सहयोग का बहुत शुक्रिया।

    यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor हुईं हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, पापा सैफ अली संग मम्मी और छोटे भाई को लेने पहुंचे तैमूर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+