कोरोना के इलाज के लिए पहला नेजल स्प्रे लॉन्च, 48 घंटे में होगा कोरोना का खात्मा, जानें इसके 5 महत्वपूर्ण तथ्य
मुंबई स्थित दवा और दवा उपकरण बनाने वाली कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने के बाद भारत में वयस्क कोविड रोगियों के इलाज के लिए नेजल स्प्रे लॉन्च की है।
मुंबई, 9 फरवरी। मुंबई स्थित दवा और दवा उपकरण बनाने वाली कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने के बाद भारत में वयस्क कोविड रोगियों के इलाज के लिए नेजल स्प्रे लॉन्च की है।

आइए जानते हैं इस नेजल स्प्रे से जुड़े 5 महत्वपूर्ण तथ्य
1. बाजार में इस स्प्रे को फेबीस्प्रे के नाम से बेचा जाएगा। नाक के अंदर इसे म्यूकोसा पर स्प्रे किया जाता है, जहां यह वायरस के खिलाफ एक भौतिक और रासायनिक बाधा के रूप में कार्य करता है। कंपनी का दावा है कि यह ऊपरी वायुमार्ग में कोरोना वायरस को खत्म कर देगा।
2. कंपनी ने स्प्रे के ट्रायल के डेटा को अभी तक पियर रिव्यू जरनल में प्रकाशित किया है, लेकिन इस प्रोडक्ट को यूरोपीय संघ से 'सीई' चिन्ह प्राप्त हुआ है, जिसका मतलब है कि यह उत्पाद यूरोपीय संघ के स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरणीय आवश्यकताओं को पूरा करता है और उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित है।
3. परीक्षण के डेटा के अनुसार यह स्प्रे 24 घंटे में वायरस को 94 प्रतिशत तक खत्म कर सकता है, जबकि 48 घंटे में 99 प्रतिशत तक वायरस का खात्मा कर सकता है। कंपनी ने कहा कि यह उत्पाद रोगियों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है और इस्तेमाल करन में भी आसान है।
यह भी पढ़ें: कोरोना का पॉजिटिविटी रेट घटकर हुआ 4.54 फीसदी, 24 घंटों में मिले 71365 केस
4. विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने नवंबर में कहा था कि नेजल स्प्रे और ओरल ड्रग्स को कोरोना टीकों की दूसरी पीढ़ी के रूप में देखा जा सकता है, जिन्हें अगले कुछ हफ्तों और महीनों में उपलब्ध कराया जा सकता है.
5. बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए मुख्य तौर पर कोविशील्ड और कोवैक्सिन का इस्तेमाल हो रहा है। बुधवार सुबह तक देश में 170.9 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications