फिल्म सुपर-30 में अपना लुक देखकर दंग रह गए आनंद कुमार
नई दिल्ली। लंबे समय तक पर्दे से गायब ऋतिक रोशन की आने वाली अगली फिल्म सुपर-30 का पहला लुक जारी हो गया। 'सुपर 30' कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार पर बन रही बायॉपिक है। फिल्म में आनंद कुमार का किरदार ऋतिक रोशन निभा रहे हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म का फर्स्ट लुक ट्वीट किया है। यहीं नहीं खुद आनंद कुमार ऋतिक को इस लुक में देख कर दंग रह गए। उन्होंने फेसबुक पर इसकी जमकर प्रशंसा की। वहीं फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही ट्विटर छा गया है। लोग लुक को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

लुक को लेकर आनंद कुमार ने लिखी फेसबुक पोस्ट
आनंद कुमार ने फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, एक कहावत बड़ी मशहूर है कि हजारों मील की यात्रा की शुरुआत सिर्फ एक कदम से होती है। लेकिन मैं अक्सर अपने स्टूडेंट्स से कहता हूँ कि हजारों मील की यात्रा की शुरुआत के लिए पहला कदम उचित दिशा बढ़ना सबसे जरुरी है। और जिस तरह से सुपर 30 फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल ने जोरदार तैयारी के आज वाराणसी में फिल्म की शूटिंग का आगाज किया है सच में वह काबिले तारीफ है।

ऋतिक का लुक देखकर दंग रह गया
अभी तुरंत शूटिंग शुरू होने के पहले विकास बहल ने मुझे ऋतिक जी के पहले लुक को भेजा तब मैं देखकर दंग रहा गया। लगा कि मैं अपने-आप को कई साल पीछे स्टूडेंट लाइफ में देख रहा हूँ, और आगे उन्होंने मुझसे कहा कि वे अभी फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहें है, आपके आशीवार्द की जरुरत है। मैंने कहा कि मैं आपको क्या आशीर्वाद दे सकता हूँ। हाँ, मेरी शुभकामनायें हमेशा आपके साथ हैं।

अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी सुपर-30
ऋतिक रोशन द्वारा ट्वीट किए गए फोटो में उनके बिखरे बाल और पूरे चेहरे पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी नजर आ रही है। लोग उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल इस ऋतिक इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी में कर रहे हैं। फिल्म में रितिक के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में हैं। 'सुपर 30' का निर्देशन 'क्वीन' फेम डायरेक्टर विकास बहल कर रहे हैं। वाराणसी में इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग रामनगर फोर्ट में होगी। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications