VIDEO: लंदन के सेट से सामने आया मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म का पहला लुक
#WATCH: First look from the sets of 'The Accidental Prime Minister' in London, featuring Anupam Kher pic.twitter.com/WV6vyj8Yce
— ANI (@ANI) April 11, 2018
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के सेट से पहले लुक का वीडियो सामने आया है। फिल्म में अनुपम खेर मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसमें मनमोहन का किरदार कर रहे अनुपम खेर दिख रहे हैं। इससे पहले अनुपम खेर के फर्स्ट लुक की तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री की तरह फेद कुर्ता-पायजामा, जैकेट, हल्के नीले रंग की पगड़ी पहने दिखे रहे हैं।
यह फिल्म मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारु की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर : द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' पर आधारित है। मनमोहन सिंह के रोल में अनुपम खेर के लुक को काफी पंसद किया जा रहा है। फिल्म में सोनिया गांधी का रोल विदेशी अभिनेत्री निभाती नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications