कोरोना वायरस: अमेरिका में टीकाकरण की शुरूआत, इस महिला को मिली वैक्सीन की पहली डोज
नई

इन्हें मिली पहली डोज
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक नॉर्थवेल लॉन्ग आइलैंड यहूदी मेडिकल सेंटर के क्रिटिकल केयर यूनिट में काम करने वाली नर्स को सोमवार सुबह 9.23 बजे वैक्सीन दी गई। इसके बाद सुबह 10.30 पर तीन डॉक्टर और दो नर्स को टीका दिया गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कोरोना वायरस की पहली डोज अमेरिका में दे दी गई है। अमेरिका और दुनिया को इसके लिए बधाई।

ट्रंप ने कही थीं ये बातें
हाल ही में एफडीए ने वैक्सीन को मंजूरी दी थी, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो में कहा कि आज अमेरिका ने फिर एक चिकित्सीय चमत्कार किया है। महज 9 महीने के अंदर हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के खिलाफ एक सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन तैयार कर ली। ट्रंप के मुताबिक उनके प्रशासन ने फाइजर समेत अन्य कंपनियों को इसमें काफी मदद की थी। ट्रायल के दौरान फाइजर और मॉर्डना की वैक्सीन 95 प्रतिशत तक प्रभावी बताई गई है।

अमेरिका में कितने केस?
मौजूदा वक्त में अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां पर 1.64 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 306,465 की मौत हुई है, जबकि 9,726,077 मरीज ठीक हुए हैं। ऐसे में वहां पर एक्टिव केस की संख्या 6,711,356 ही है। अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत है, जहां पर 9,897,200 मामले सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications