Zika Virus: कर्नाटक में सामने आया जीका वायरस का पहला केस, 5 साल की बच्ची मिली पॉजिटिव
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के.सुधाकर ने बताया कि रायचूर में पांच साल की एक बच्ची में जीका वायरस की पुष्टि की है और उसे एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है।

Recommended Video
Zika Virus: कर्नाटक (Karnataka) के रायचूर (Raichur) में जीका वायरस (Zika Virus) का पहला केस सामने आया है। यहां पांच साल की बच्ची में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के.सुधाकर ने बताया कि पुणे लैब की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच साल की एक बच्ची में जीका वायरस की पुष्टि हुई है और उसे एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री के.सुधाकर ने कहा, 'राज्य में यह पहला मामला है और सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। हमारा विभाग इसे संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार है।' उन्होंने बताया कि, 'तीन नमूने 5 दिसंबर को पुणे लैब में भेजे गए थे और रिपोर्ट 8 दिसंबर को आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दो नमूने नकारात्मक थे और एक जीका पॉजिटिव निकला।' मंत्री के सुधारक ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। लोगों के लिए जल्द ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने बताया कि कुछ महीने पहले जीका वायरस के मामले केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में पाए गए थे। कर्नाटक में यह पहला मामला है। उन्होंने कहा कि सरकार सावधानी बरत रही है और पड़ोसी जिलों में निगरानी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी भी अस्पताल में संदिग्ध संक्रमण के मामले पाए जाने पर जीका वायरस परीक्षण के लिए नमूने भेजने के लिए भी कहा गया है।
क्या होता है जीका वायरस और इसके लक्षण
जीका वायरस मच्छरों से फैलने वाली एक बीमारी है। ये बीमारी एडीज मच्छर के काटने से ही फैलती है। ये मच्छर दिन के समय ही ज्यादा एक्टिव होते हैं। इस वायरस से होने वाला संक्रमण खतरनाक होता है और मरीज के अस्पताल में भर्ती होने की भी नौबत भी आ सकती है। जीका वायरस के शुरूआती लक्षण तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण शामिल हैं। इस वायरस से सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं को है, क्योंकि वह जीका वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications