भारतीय जवानों ने ढेर किया एक और आतंकी, पुंछ में एनकाउंटर जारी
जम्मू। आज एक बार फिर से पुंछ में आतंकियों ने फायरिंग शुरू की है, ताजा जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को ढेर कर दिया है।
One more terrorist killed, operation on in Poonch district of Jammu and Kashmir: Defence spokesman:
— Press Trust of India (@PTI_News) 12 September 2016

मालूम हो कि रविवार सुबह 8 बजे से ही इलाके में फायरिंग हो रही है। सुरक्षाबलों ने कल 7 आतंकियों को मार गिराया गया था, जबकि मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गए थे। पुंछ के अलावा नौगाम सेक्टर में भी मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों के पास से भारी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, एक आतंकी पुंछ के मिनी सचिवालय और दूसरा एक स्थानीय नागरिक के घर में छिपा है। पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। आतंकियों की कुल संख्या में बारे में भी कोई सटीक जानकारी नहीं है और वो तीन जगह से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं, वो लगातार फायरिंग कर रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके पास काफी हथियार और बारूद है।
Security forces recover huge cache of arms and ammunition from the 4 terrorists killed in Nowgam encounter (J&K) pic.twitter.com/v0nwkwneHx
— ANI (@ANI_news) September 11, 2016












Click it and Unblock the Notifications