दिल्ली में बीच बाजार बदमाशों ने की 10-15 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल

नई दिल्ली, 8 मई: राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की शनिवार रात पोल खुल गई, जहां सुभाष नगर में बीच सड़क पर बदमाश काफी देर तक फायरिंग करते रहे। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा वहां पर करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलीं, ऐसे में लोग अफरातफरी में इधर-उधर भागते नजर आए।

Subhash Nagar

दिल्ली पुलिस के मुताबिक केशोपुर सब्जी मंडी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष अजय चौधरी और उनके भाई जसवंत एक कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद दोनों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। ये मामला आपसी रंजिश का लग रहा, लेकिन पुलिस इसमें लूट समेत अन्य एंगल से भी जांच कर रही है। साथ ही घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है।

सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि सुभाष नगर चौराहे के पास पूर्व मंडी अध्यक्ष स्कॉर्पियो कार से जा रहे थे। तभी दो हमलावर वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। जब उनकी गोलियां खत्म हुईं तो उन्होंने दोबारा से लोड करके फायरिंग की। शुरुआत में गाड़ी वहीं रुकी रही, लेकिन कुछ ही देर में ड्राइवर ने उसे तेजी से आगे बढ़ाया। इस पर हमलावर उनके पीछे भागे, कुछ आगे जाने के बाद स्कॉर्पियो पीछे आई और तेजी से मुड़कर दूसरे रास्ते चली गई।

जेल में बंद त्यागी का हाथ?

वैसे तो फायरिंग के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है, लेकिन माना जा रहा कि ये आपसी रंजिश का मामला था। इस घटना के पीछे जेल में बंद सलमान त्यागी का हाथ हो सकता है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही मौके से गोलियों के खोखे भी बरामद कर लिए गए। अब दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+