Video: सपना के सेक्सी ठुमकों से बेकाबू हुई भीड़, शो में चली गोलियां
नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी बिग बॉस शो में आने के बाद देशभर में मशहूर हो चुकी है। सपना के शो में हजारों की तादात में भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचती है। सपना को देखने की होड़ में में एक बार फिर से भीड़ फिर से बेकाबू हो गई। हालत ऐसी थी कि सपना के भाई को फायरिंग करनी पड़ी।

सपना के शो में हंगामा
रेसलर द ग्रेट खली द्वारा आयोजित CWE फाइट में परफॉम करने पहुंचीं हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी जैसे ही रिंग में उतरीं वहां हंगामा मच गया। सपना ने थोड़ी देर से परफॉर्म किया, लेकिन फिर लोग सपना के करीब पहुंचने के लिए बेरिकेट तोड़ने लगे तो वहां मौजूद उनके भाई को फायरिंग करनी पड़ी। शुक्रवार को सपना करनाल में सीडब्ल्यूई फाइट की रिंग में परफॉर्म करने पहुंचीं थी। वहीं उनके साथ बिग बॉस में नजर आ चुकीं अर्शी खान भी मौजूद थी। अर्शी ने बॉलीवुड के गानों पर तो सपना ने हरियाणवी गानों पर जमकर ठुमके लगाए।

बेकाबू हुई भीड़
शो के दौरान लोग सपना के पास पहुंचने लगे। सपना अपना परखॉर्मेंस खत्म कर पाती उससे पहले ही भीड़ उनके नजदीक आकर उन्हें छूने की कोशिश करने लगी। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि वहां मौजूद उनके भाई को हवा में फायरिंग कर लोगों को दूर हटाना पड़ा। पुलिस ने उनके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन बाद में छोड़ दिया।

बिहार में भी मचा था बवाल
इससे पहले सपना चौधरी के बिहार के बेगुसराय के शो में भी हंगामा बरपा था। सपना यहां 11वें भरौल छठ महोत्सव में परफॉर्म करने पहुंचीं थीं, लेकिन सपना चौधरी को देखने के लिए वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जैसे ही सपना ने डांस करना शुरू किया, लोग स्टेज के पास बने पांडाल पर चढ़ गए। भीड़ कुछ ऐसी बेकाबू हुई कि सपना को शो बंद करना पड़ा।
View this post on InstagramA post shared by Sapna Choudhary (@itssapnach0udhary) on
View this post on InstagramA post shared by Sapna Choudhary Club (@isapnachaudhary) on












Click it and Unblock the Notifications