J&K: हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, 3 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गुरूवार पूरे दिन आतंकियों और सुरक्षाबलों में कई इलाकों में मुठभेड़ जारी रही। इस दौरान बडगाम और कुपवाड़ा में तीन आतंकी अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए। गुरुवार रात को कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में हुआ एक और मुठभेड़ में सेना के जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। पिछले 24 घंटों में सुरक्षाबलों में तीन आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया है।

firing between security forces and terrorists in Kupwaras Handwara Jammu And Kashmir

उत्‍तर-कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले के हंडवाड़ा में आतंकियों ने गश्‍त कर रहे भारतीय जवानों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले का सेना के जवानों ने जवाब दिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक आतंकी ढेर हो गया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है ओर दोनों ओर से फायरिंग अभी जारी है।

मारे गए आतंकी का नाम नसीर अहमद है और यह सोपोर बारामूला का रहने वाला था। माना जा रहा है कि अभी और भी कई आतंकी छिपे हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि, घर में कुछ और आतंकी छुपे हुए हैं। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर ली है।

वहीं बडगाम में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान बडगाम निवासी मुख्तार ए खान और पाम्पोर निवासी मो. अमिन मीर के तौर पर हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+