कमला मिल्स अग्निकांड में खुलासा, हुक्के की आग से हुआ हादसा
Recommended Video

नई दिल्ली। मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल कंपाउंड में 29 दिसंबर को लगी आग का खुलासा हुआ है। जांच कमेटी के मुताबिक आग पब 'मोजो बिस्ट्रो' से शुरू हुई थी, जो बाद में 'वन अबव' तक फैल गई। यह खुलासा फायर बिग्रेड की एक रिपोर्ट ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मोजो बिस्त्रो में हुक्कों की वजह से आग लगी थी। यह दोनों पब अवैध रूप से चलाए जा रहे थे।

हुक्के से पर्दे में लगी आग
रिपोर्ट में बताया गया है कि जलते हुए कोयले को हटाते समय या उसकी आग बढ़ाने के लिए पंखा करते समय आग किसी पर्दे या सजावटी सामान में लग गई। जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे से पहले मोजो रेस्तरां में हुक्का सर्व करने की तैयारी की जा रही थी। जिसके बाद ये आग लगी। जबकि रेस्तरां में शराब और हुक्का परोसने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद भी यह धंधा अवैध रूप से चलाया जा रहा था।

पब के निकासी गेट में सामान भरा हुआ था
फायर बिग्रेड की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पब के निकासी गेट में सामान भरा हुआ था, इसलिए लोग आग से बचने के लिए केवल लिफ्ट के भरोसे थे। मामला तब बिगड़ गया जब लिफ्ट को आग के कारण बंद कर दिया गया। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि रेस्टोरेंट में खाना बनाने के लिए जो उपकरण आग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे, वह भी अवैध थे। इतनी ही नहीं अग्निशमक यंत्र भी बेकार थे। इसके अलावा मोजो बिस्त्रो के कस्टमर भी आग के चलते वन अबव में घुस गए थे।

छत पर अवैध टॉयलेट बनाए गए थे
पुलिस की जांच में पता चला है कि, कमला मिल्स कंपाउंड की छत पर चल रहा रेस्टो-ओपन पब एमसीडी की बिना परमिशन के चल रहा था। इसके अलावा जिस टॉयलेट में 14 लोगों की मौत हुई थी वे भी अवैध रुप से बनाए गए थे। आग और धुएं से बचने के लिए काफी लोग टॉयलेट में घुस गए, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग टॉयलेट पहुंच गई और 14 लोगों की धुएं से दम घुटकर मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications