संसद भवन में लगी भीषण आग से चिंतित राष्ट्रपति प्रणव दा, दिए जांच के आदेश
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। संसद भवन के रिसेप्शन के पास रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची लगभग दर्जनों दमकल की गाडियों ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड के प्रवक्त ने बताया कि आग एसी में लगी जो देखते-देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। इस पूरी घटना पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने चिंता जताई है। राष्ट्रपति ने जांच के आदेश दिये हैं।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर ट्वीट कर कहा है कि संबंधित अथॉरिटी को आग लगने के कारणों की तुरत जांच करनी चाहिए। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि संसद की सुरक्षा का हर समय जायजा लेते रहना चाहिए ताकि किसी भी अनहोनी को पहले ही नष्ट कर दिया जाए।
वहीं गृहमंत्रालय ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। आपको बताते चलें कि इस आग में किसी भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। चुकि आज रविवार का दिन है इसलिए संसद में किसी का भी आना-जाना नहीं होता। सूत्रों के अनुसार संसद भवन परिसर की बिजली गुल हो गयी है और इसे दुरुस्त होने में वक्त लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications