कैसे दिल्ली के होटल अर्पित पैलेस में लगी आग ने लील ली 17 जिंदगियां
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली के अर्पित पैलेस में लगी आग में अभी तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। सुबह चार बजे गहरी नींद में सोए इन लोगों को आग ने संभलने का एक भी मौका नहीं दिया। जैसे ही आग ने होटल के चौथी मंजिल को अपनी चपेट में लिया लोग बदहवास हो गए। कोई बिजली के तार के सहारे तो कोई तकिये के सहारे छलांग लगा रहा थे ताकि किसी भी तरह से वो इस अग्नि कांड से खुद को बचा सकते हैं। इस हादसे ने लोगों को बच निकले का एक मौका भी नहीं दिया। होटल की पूरी बिल्डिंग शीशे से पैक थी। धुआं अंदर-अंदर होटल में भरता गया और लोगों की सांसे बंद होती चली गई। बताया जा रहा है कि इस अग्नि कांड में कुछ जले हुए शव भी बरामद किए गए हैं। इस होटल के 35 कमरे किसी शादी पार्टी के लिए बुक किए गए थे।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
घटना के बाद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट इस अग्नि कांड की जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री जैन ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इस घटना में 17 लोग मारे हैं और दो अन्य घायल हैं। ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। इस हादेश की पूरी जांच की जाएगी जो भी लोग दोषी पाएंगे जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तकिये के सहारे चौथी मंजिल से छलांग
घटना के समय होटल के बाहर मौजूद लोगों की माने तो आग लगने के दौरान कुल चार-पांच लोगों ने बिल्डिंग से छलांग लगाई थी। इनमें से दो लोग तकियों के सहारे कूदे थे लेकिन खुद को बचा नहीं सके और दोनों की मौत हो गई। वहीं मरने वालों में ज्यादातर लोग टूरिस्ट थे जो कि दिल्ली आए थे। इसमें कुछ लोग म्यांमार और कोच्चि से भी आए थे। रायटर ने डिप्टी फायर चीफ वीरेंद्र सिंह के हवाले से बताया है कि इस अग्नि कांड में कम से कम 35 लोगों को बचाया गया है।

कैसे लगी आग?
बता दें कि यह होटल में बेसमेंट के अलावा चार मंजिल है। आग के पीछे की फिलहाल तो शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। होटल की रसोई सबसे उपर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले आग पहली मंजिल पर लगी और वो धीरे-धीरे उपर के फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। करोलबाग के गुरुद्वारा रोड पर स्थित इस होटल अर्पित पैलेस में कुल 65 कमरे हैं। जानकारी के मुताबिक घटना के सामय इस होटल में 120 के करीब लोग ठहरे हुए थे। जबकि 30 स्टाफ थे। हालांकि होटल मालिक के खिलाफ लापरवाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
-
शादी सीजन से पहले बिहारियों को तगड़ा झटका! बंद हुई दिल्ली से चलने वाली 2 बड़ी ट्रेन, क्या है कारण? -
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications