दिल्ली के करोल बाग स्थित होटल में भीषण आग लगी, 17 की मौत

Recommended Video

    Karol Bagh के Arpit Palace Hotel में आग लगने से लोगों की मौत में इजाफा, WATCH VIDEO |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग इलाके में भीषण आग लग गई है, जिसमे 17 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत की। यह आग करोल बाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में लगी थी। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। आग किस वजह से लगी है इसकी जानकारी अभी नहीं लग पाई है। घायलों को अस्पतााल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

    fire

    दो लोग बिल्डिंग से कूदे

    फायर अधिकारी विपिन केंतल ने बताया कि हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद 30 दमकल गाड़ियों को भेजा गया था। राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। होटल के कॉरिडोर में लकड़ी के पैनल पड़े थे जिसकी वजह से लोग वहां से बाहर नहीं निकल पाए और दो लोग बिल्डिंग से नीचे कूद गए।

    हादसा तो कहीं भी हो सकता है

    घटना के बारे में दिल्ली होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बालन मणि ने कहा कि आग काफी एक जगह लगी थी जो बाद में कमरों में भी पहुंच गई। होटल को सभी नियमों का पालन करते हुए लाइसेंस दिया गया था। तमाम नियमों और दस्तावेजों की पुष्टि के बाद ही होटल को लाइसेंस दिया गया था। बालन ने घटना का बचाव करते हुए कि हादसा घर में भी हो सकता है।

    30 गाड़ियां पहुंची थीं मौके पर

    घटना के बारे में फायर अधिकारी डेप्युटी चीफ सुनील चौधरी ने बताया कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, यह आग आज सुबह होटल अर्पित पैलेस में लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है, मृतकों के शव को बाहर निकाला जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। आपको बता दें कि हादसे के बाद मौके पर आग पर काबू पाने के लिए फायर की कुल 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। आग लगने के बाद हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया था और भगदड़ मच गई थी। एक फायर अधिकारी ने बताया कि दो लोग बिल्डिंग के उपर से ही कूद गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+