UP: रामपुर के तिलक कॉलोनी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित तिलक कॉलोनी में भीषण आग लग गई है। जानकारी के अनुसार यह आग कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में लगी है। आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर हैं और आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है।

बता दें कि आज दोपहर दिल्ली से सटे गाजियाबाद की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। इस दौरान दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक पांडव नगर एरिया में दोपहर दो बजे के करीब उन्हें केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 10 गाड़ियों को रवाना कर दिया गया। फैक्ट्री के अंदर थिनर रखा था, जिस वजह से आग बेकाबू हो गई। एहतियातन आसपास की इमारतों से लोगों को निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा गया। वहीं फैक्ट्री के कर्मचारियों का आरोप है कि आग लगने के एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची, जिस वजह से आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications