पुणे: कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, पांच मजदूरों की मौत

नई दिल्ली। पुणे में एक बड़ा हादसा सामने आया है, यहां उरुली देवची गांव में कपड़ा के गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण थी कि इसमे पांच मजदूरों की मौत हो गई है। यह आग आज सुबह लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग को बुझाने के लिए पहुंची। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे में पांच मजदूरों की जान चली गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग किस वजह से लगी है, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

fire

जिस जगह यह आग लगी है वह पुणे शहर से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर है। यह आग साड़ी के गोदाम में लगी है, जिसमे पांच मजदूरों की मौत हो गई। आग फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि यह आग सुबह तकरीबन 4 बजे लगी थी। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। जिन पांच मजदूरों की मौत हुई है उनमे से चार राजस्थान से हैं, जबकि एक मजदूर महाराष्ट्र के लातूर जिले से है। जिन लोगों की इस हादसे में मृत्यु हुई है उनकी उम्र तकरीबन 20 वर्ष के आस पास थी। मृतकों की पहचान राकेश रियाद, राकेश मेघवाल, धर्मारम, सूरज शर्मा है ये सभी राजस्थान से हैं। जबकि धीर चंदक लातूर जिले से है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बाद घुटन की वजह से मर गए, ये लोग यहां पर ही सोया करते थे। चोरी से बचने के लिए गोदाम के मालिक ने इन लोगों को यहीं सोने की जगह दी थी। जब हमने शवों को बाहर निकाला तो यह बुरी तरह से जले हुए थे। गोदाम में फंसे लोगों को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने गोदाम की खिड़की को तोड़ा और फिर मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तबतक इन लोगों की मौत हो चुकी थी। बता दें कि इसी तरह से दिसंबर 2016 में भी एक हादसा हुआ था। जिसमे छह मजदूरों की मौत हो गई थी। यह आग बेक्स एंड केक्स में लगी थी जोकि कोंधवा इलाके में स्थित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+