सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शास्त्री भवन स्थित दफ्तर में लगी आग

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शास्त्री भवन स्थित दफ्तर में शुक्रवार सुबह आग लग लगने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग काफी कम लगी थी और कुछ मिनटों में बुझा दी गई। इस मामले में दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, 'आग सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ऑफिस रूम में एसी के स्टैबलाइजर और बिजली के तारों में लगनी शुरू हुई थी।'

information broadcasting ministry, delhi, shashtri bahawan office, delhi, shastri bhawan, fire, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, दिल्ली, शास्त्री भवन, आग, दफ्तर

रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 11.40 बजे दी गई थी, जिसको बुझाने के लिए 6 फायर टेंडर भेजे गए। आग को 11.50 बजे तक नियंत्रित कर लिया गया था। शास्त्री भवन में इस हफ्ते आग लगने की ये दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दफ्तर में आग लगने की जानकारी मिली थी।

इससे एक दिन पहले ही दिल्‍ली के मुंडका में भी भयंकर आग लगी थी। जानकारी के मुताबिक आग एक गोदाम में लगी थी जिसे बुझाने के लिए दमकल की 30 गाडि़यां मौके पर पहुंची। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। बताया जा रहा था कि आग कि लपटे बाहर तक आ रही थीं। जिसकी वजह से आसपास आग के लपटों के साथ धुएं का गुब्बार निकल रहा था।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने इस मामले में मीडिया को जानकरी देते हुए कहा था, रात के 10:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके वारदात पर भेजी गईं। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

गुजरात: एशिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट में लगी आग, पानी खूब लेकिन कोई फायर फाइटर ही नहीं था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+