Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात: एशिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट में लगी आग, पानी खूब लेकिन कोई फायर फाइटर ही नहीं था

पाटण। गुजरात में पाटणं स्थित एशिया पीपावाव कॉर्पोरेशन के सोलर प्लांट में आग लग गई। यह आग शॉर्ट सर्किट के चलते लाइट पैनल के ट्रांसफॉर्मर में लगी। कुछ ही देर में आग प्लांट के एक हिस्से में फैलती चली गई और फिर सोलर के कई पैनल आग की चपेट में आ गए। इससे करोड़ों का नुकसान हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा। बुधवार शाम करीब 7 बजे से लगी यह आग इतनी भीषण थी कि, इलाके में दहशत फैल गई। धुएं के गुबार और आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। इस अग्निकांड के व्यापक स्तर पर पहुंचने के पीछे की वजह यह रही कि, इस प्लांट में फायर फाइटर ही नहीं था।

Patan gujarat News: Horrific fire at Asias largest solar park Pipavav Corporation Ltd

यह प्लांट एशिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क माना जाता है और यहां पानी की भी कमी नहीं है, लेकिन कोई फायर फायटर न होने की वजह से आग विकराल हो गई। इस आग पर काबू पाने के लिए पाटण जिले के अन्य इलाके से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। फिर, आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लग गया।

हादसे के बाद सोलर पार्क के इंचार्ज हितेश पटेल ने बताया कि आग से करीब एक करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+