ग्रेटर नोएडा स्थित ऑटो पार्ट कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में स्थित एक गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह गोदाम ऑटो पार्ट कंपनी का है जोकि ग्रेटर नोएडा में स्थित है। आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने की कोशिश कर रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौजूद हैं और आग को नियंत्रित करने में जुटी हैं। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली के स्वरूप नगर स्थित एक केमिकल गोदाम में आग लग गई थी। केमिकल गोदाम में आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को काबू करने की कोशिश की।

गुरुवार शाम को ही दिल्ली के स्वरूपनगर में आग लगने की घटना से कोई एक घटना पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट में भी आग लग गई। आग लगने के बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि मुंबई की आग में किसी को कोई चोट नहीं आई है। क्रॉफोर्ड मार्केट, मुंबई की काफी मशहूर जगह है। ये मार्किट अंग्रेजी शासन के वक्त से है। क्रॉफोर्ड मार्केट, मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन के पास है।












Click it and Unblock the Notifications