दिल्ली-मुंबई के अलग-अलग इलाकों में लगी आग, बुझाने के प्रयास जारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक इमारत में आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़िया मौके पर पहुंच गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। उधर मुंबई के साकी नाका उपनगर के खैरानी में एक गोदाम में शुक्रवार शाम आग लग गई, जिसे बुझाने के प्रयास जारी हैं। इस आग के धुंए के चलते खबरें आई थी कि, फ्लाइट पर भी असर पड़ा है। लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इंकार किया है।

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शुक्रवार शाम आग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में भगदड़ मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़िया मौके पर पहुंच गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। बता दे इसी महीने अनाज मंडी इलाके में अवैध फैक्टरी में आग से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई थी।
वहीं मुंबई के घाटकोपर इलाके में शुक्रवार शाम को एक फैक्ट्री में आग लग गई, ये आग खासी भीषण बताई जा रही है, आग की घटना से वहां हड़कंप मच गया। मुंबई के घाटकोपर की फैक्ट्री में लगे आग को बुझाने की कोशिश जारी है। 15 दमकल की गाड़ियां अभी भी मौके पर मौजूद हैं। खबर है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है हालांकि आग पर नियंत्रण पाने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजकर 35 मिनट पर लगी आग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। उन्होंने कहा, आग बुझाने के लिये दमकल की नौ गाड़ियां, पानी के आठ टैंकर के साथ-साथ कई दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications