कपिल शर्मा के घर में लगी आग, फैंस परेशान, वायरल हुआ कॉमेडियन के घर का VIDEO

मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के मुंबई स्थित अपार्टमेंट में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई, हालांकि जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त पूरा घर खाली था और इसी वजह से इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है, आपको बता दें कि कपिल का ओशिवारा अपार्टमेंट चौथी मंजिल पर स्थित हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आग कपिल के फ्लैट की रसोई में लगी, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया, इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ।

कपिल के लिए परेशान हुए उनके फैंस

कपिल के लिए परेशान हुए उनके फैंस

कपिल के घर पर लगी आग की खबर जैसे ही सामने आई, वैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई, लेकिन कपिल के चाहने वालों के लिए राहत की खबर ये है कि कपिल शर्मा अब ओशिवारा अपार्टमेंट में नहीं रहते हैं, वो पास ही एक दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट हो चुके हैं,उनका ये घर फिलहाल खाली है।

पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा

वैसे कपिल के फैंस के लिए खुशखबरी है, कपिल बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं इसलिए ऐसी खबर है कि टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' के होस्ट कपिल शर्मा कुछ समय के लिए शो से ब्रेक पर जाने की तैयारी में हैं। क्योंकि कपिल इन दिनों अपनी पत्नी संग वक्त गुजारना चाहते हैं जो कि शो के बिजी शेड्यूल के चलते मुमकिन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कपिल एक छोटा ब्रेक लेकर पत्नी के साथ छुट्टी मनाने की तैयारी में है, ऐसी खबर है कपिल अपनी बेटर हॉफ को लेकर कनाडा जा सकते हैं।

दिसंबर में मम्मी-पापा बनेंगे कपिल-गिन्नी

दिसंबर में मम्मी-पापा बनेंगे कपिल-गिन्नी

पत्नी गिन्नी कपिल शर्मा ने बीते साल दिसंबर में शादी की थी। शादी के तुरंत बाद ही वो शो में व्यस्त हो गए। ऐसे में दोनों लोग ज्यादा वक्त साथ में नहीं गुजार सके। अब गिन्नी प्रेग्नेंट हैं, दिसंबर में ये कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+