दिल्ली में MTNL बिल्डिंग की छठी मंजिल पर लगी आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्थित एमटीएनएल की बिल्डिंग में आग लग गई है। ये आग बिल्डिंग की छठी मंजिल पर लगी है। जानकारी के मुताबकि एमटीएनएल की ये इमारत किदवई भवन में है। आग को बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।

इससे पहले दिवाली वाली रात दिल्ली के मुंडका इलाके में एक गोदाम में भी आग लग गई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। 12 दमकल की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची थीं, हालांकि बाद में आग काबू में हो गई थी। आग लगने के पीछे की क्या वजह थी, इस बात का फिलहाल पता नहीं चला है। आग लगने का कारण आतिशबाजी भी हो सकती है लेकिन इसकी कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। दिल्ली में दिवाली की रात जमकर आतिशबाजी हुई थी।
मुंडका के अलावा दिल्ली के गांधी नगर इलाके में कपड़े के गोदाम में भी आग लग गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक गोदाम 3 मंजिला था। इमारत में सबसे नीचे कपड़े की दुकान थी। हालांकि हादसे के वक्त इमारत के अंदर कोई नहीं था। दमकल की 26 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। बता दें कि गांधी नगर में कपड़ों का थोक बाजार है।
इसके अलावा दिल्ली के केशवपुरम इलाके में भी एक रेस्टोरेंट में आग लग गई थी। रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार भी जल गई थी। आग केशवपुरम में भारत पेट्रोलियम के पंप के पास मुगल रेस्टोरेंट में लगी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा रेस्टोरेंट जल गया था। हालांकि किसी शख्स के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था।












Click it and Unblock the Notifications