दिल्ली के बाद गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में लगी आग, राहत-बचाव कार्य जारी

नई दिल्ली। दिल्‍ली के अनाज मंडी में लगी आग की घटना के बाद अब गुरुग्राम के आइएमटी मानेसर में आग लगने की खबर आ रही है। आग की यह घटना मानेसर के सेक्टर-8 की एक फैक्ट्री की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना स्‍थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को दी है। आग बुझाने के लिए दमकल मौके पर पहुंच गई है। फायरब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। राहत-बचाव का काम जारी है। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Fire breaks out in a factory in Sector 8 in Manesar Gurugram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग आइएमटी मानेसर सेक्टर आठ स्थित प्लास्टिक उपकरण बनाने वाली पलक कंपनी की इमारत में लगी है। रविवार होने के चलते कंपनी परिसर में केवल गार्ड मौजूद था। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा था कि, आग शार्ट सर्किट के चलते लगी।

बता दें कि 8 दिसंबर को ही दिल्ली के रानी झांसी रोड पर चार मंजिला फैक्ट्री में रविवार सुबह लगी भीषण आग में 43 लोग मारे गए थे। 150 दमकल कर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और 63 लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाला। आग हादसे का शिकार हुई बहुमंजिला इमारत के पास दमकल विभाग की मंजूरी नहीं थी। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गैरइरादन हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मालिक फरार है।

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैरइरादन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+