मुंबई के नरीमन प्वाइंट पर स्थित बैंक में लगी आग
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज बड़ी आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नरीमन प्वाइंट पर स्थित एक बैंक में आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और आग को बुझाने की कोशिश कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को मुंबई में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई थी। यह आग मानखुर्द-घाटकोपर लिंक रोड पर स्थित गोदाम में लगी थी। आग लगने की खबर मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार यह आग लेवल-3 की थती, जिसकी वजह से इसपर काबू पाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications