जम्मू कश्मीर: लाल चौक के पास होटल में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
Recommended Video

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के लाल चौक के पास एक होटल में भीषण आग लग गई है। श्रीनगर के पम्पोश होटल में आग लगने से हड़कंप मचा हुआ है। आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने के कारणों के पता अभी नहीं चल पाया है। जबकि होटल में आग लगने के कारण अफरा-तफरी का माहौल है। आग होटल के उपरी मंजिल पर लगी है।
ये भी पढ़ें:भोपाल में मूक-बधिर बच्चों ने हॉस्टल संचालक पर लगाया यौन उत्पीड़न और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पम्पोश होटल में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि यह होटल लकड़ी का बना हुआ है। आग होटल के ऊपरी मंजिल पर लगी है। धीरे-धीरे आग होटल की अन्य मंजिलों पर फैलती जा रही है। जबकि आग बुझाने के लिए क्रेन का सहारा लिया जा रहा है। इस होटल का ऊपरी हिस्सा धूं-धू कर जल रहा है।
लाल चौक के पास बने इस होटल में घाटी घूमने भारी संख्या में आने वाले पर्यटक रुकते हैं। जबकि इस होटल में कई प्राइवेट कंपनियों के दफ्तर भी हैं। वहीं, आग लगने के बाद होटल से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
डीसी श्रीनगर ने बताया कि 20 से 22 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद है। सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। एक अग्निशमन कर्मी इस दौरान जख्मी हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। वहीं, खबरों के अनुसार, 8 लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना में बोले अमित शाह, लोकसभा के साथ ही हों विधानसभा चुनाव












Click it and Unblock the Notifications