देश के सबसे अमीर मंदिर में आग लगने से मचा हड़कंप

देश के सबसे अमीर मंदिर श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर में आग लगने से मचा हड़कंप, आग पर काबू पा लिया गया, नुकसान का अभी तक आंकलन नहीं हो सका है।

केरल। श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर के करीब रविवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया, फायर विभाग के अनुसार आग मंदिर के पश्चिमी द्वार पर लगी थी, इसके अलावा मंदिर के दो ऑफिस व पुरातत्व विभाग में आग लगी थी, हालांकि आग से मंदिर को किसी भी तरह का खतरा नहीं पहुंचा और वह पूरी तरह से सुरक्षित है, प्रद्मनाभ मंदिर देश का सबसे धनाढ्य मंदिर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग मंदिर के पास जो डंप जोन है वहां लगी, जिसे काबू करने में दो लोग झुलस भी गए।

temple

आधिकारिक जानकारी के अनुसार आग पर एक घंटे के भीतर ही काबू पा लिया गया था, हालांकि आग से हुए नुकसान का अभी आंकलन नहीं हो सका है। राज्य मंदिर प्रशासन मंत्री कदाकमपल्ली सुरेंद्रन घटना के बाद तुरंत मंदिर का मुआयना करने पहुंचे। मंदिर में आग लगने के बाद मंदिर की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं, मंदिर का संचालन सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित संस्था करती है।

पद्मनाभ 16वीं सदी का मंदिर है जोकि केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के के बीचो बीच स्थित है, मंदिर उस वक्त चर्चा में आया जब मंदिर के छठे दरवाजे को खोला गया, जिसमें बड़ी मात्रा में जेवरात मिले, जिसकी कुल कीमत एक लाख करोड़ के करीब है, जिसके बाद मंदिर को सबसे अमीर मंदिर का तमगा हासिल हुआ, मंदिर में अकूत संपत्ति मिलने के बाद इसकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी टीपी सुंदराजन जिनका तीन वर्ष पहले निधन हो गया है, ने इस मंदिर के छठे दरवाजे को खोलने के लिए बड़ी कानूनी लड़ाई लड़ी थी, जिसके बाद 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के दरवाजे को खोलने का निर्देश दिया और शाही परिवार के हाथ से इस मंदिर के प्रशासन का अधिकार छीन लिया।

इसे भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा पर जाने की योजना बना रहे श्रद्धालु हो जाएं तैयार, सामने आई एडवांस रजिस्ट्रेशन की तारीख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+