DGHS के कार्यालय में भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां

नई दिल्ली। दिल्ली के कड़कड़डुमा में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्स सर्विसेज के कार्यालय में आग लग गई। मौके पर दमकल की 22 गाड़ियां पहुंची है। ये दुर्घटना इतनी अधिक भयावह थी कि कोई अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालात इतने गंभीर थे कि इमारत के शीशे टूटकर गिर गए थे। स्थित को काबू करने की कोशिश की जा रही है।

fire break in directorate general of health services office

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के ही रंजीत नगर में शादीपुर के पास साईं कॉम्प्लेक्स की इमारत में आग लगी थी। यहां 7 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। हालांकि एक शख्स की दम घुटने से मौत हो गई थी। इसके अलावा बुधवार सुबह नरेला इलाके की एक बिल्डिंग में भी आग लग गई थी। ये आग शॉट सर्किट के कारण लगी थी और काफी मशक्कत के बाद इसपर काबू पाया जा सका।

बता दें बीत कुछ माह में कई जगह पर आग की खबरें सामने आईं जिसमें कई जानें भी गईं। गुजरात में सूरत के तक्षशिला आर्केड बिल्डिंग में चल रहे कोचिंग सेंटर में 24 मई को लगी भीषण आग में 22 बच्चों की मौत हो गई। इस अग्निकांड के बाद हर रोज कोई न कोई चौंकाने वाली जानकारी सामने आती रही है।

यह भी पढ़ें- सूरत: कमिश्नर से मिले मृत 22 स्टूडेंट्स के पेरेंट्स बोले- हमारे बच्चे तो बिछुड़ गए, अब फिर कहीं ऐसी आग न लगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+