जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आजम खान के खिलाफ FIR दर्ज

Recommended Video

    Azam Khan ने Jaya Prada को लेकर दिया गंदा बयान, FIR दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले को चुनाव आयोग ने भी गंभीरता से लिया और रामपुर के जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।

    आजम के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    आजम के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    वहीं, महिला आयोग ने भी आजम खान के बयान को शर्मनाक बताया है और मांग की है कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने से रोका जाए। महिला आयोग ने कहा कि आजम खान पर कार्रवाई से सबक सिखाने की जरूरत है। रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर जयाप्रदा के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

    पढ़ें- उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

    आजम के बयान पर महिला आयोग और ईसी भी सख्त

    आजम खान ने एक चुनावी जनसभा में कहा था, 'जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे। मैं तो 17 दिन में पहचान गया कि ....। रामपुर की जिस रैली में आजम खान ने अमर्यादित टिप्पणी की उस मंच पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

    आजम खान ने दी सफाई- किसी का नाम नहीं लिया

    जबकि आपत्तिजनक बयान देकर विवादों में घिरे आजम खान ने इसपर अपनी सफाई भी दी है। आजम खान कहा कि उन्होंने किसा का नाम नहीं लिया, अगर कोई यह साबित कर दे कि किसी का नाम लिया है तो वे लोकसभा चुनाव से अपना नामांकन वापस ले लेंगे। आजम खान ने कहा कि वे दिल्ली के एक व्यक्ति का जिक्र कर रहे थे, जिसकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति अपने साथ 150 राइफल लेकर आया और बोला कि उसने अगर आजम खान को देखा तो गोली मार देगा। मेरे नेताओं ने भी गलती की, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि उसके (......) आरएसएस की पैंट है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+