CAA Protest: AAP विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ गाजियाबाद में केस दर्ज
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने आम आदमी पार्टी आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अमानतुल्लाह खान पर नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन का विरोध करने के दौरान लोगों को भड़काने के आरोप में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि अमानतुल्लाह खान वर्तमान में ओखला से विधायक हैं।

आरोप है कि विधायक अमानतुल्लाह खान ने नागरिकता कानून पर अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी ने अमानतुल्ला के एक वीडियो को ट्वीट कर कहा था, 'अरविंद केजरीवाल के इशारे पर आप का विधायक जनता को भड़का रहा है। भारत का मुसलमान भारत के साथ है, तुम जैसे गद्दारों की बातों में आने वाला नहीं। लोगों को उकसाना बंद करो। दिल्ली की जनता AAP गद्दारों को सबक सिखाएगी। आप का पाप सामने आ रहा है।'
पुलिस ने उसे ही आधार बनाते हुए मामला दर्ज किया है। ओखला से विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ गाजियाबाद के एक युवक ने इस मामले में केस दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications