तमिलनाडु बीजेपी चीफ अन्नामलाई के खिलाफ FIR दर्ज, चर्च जाने को लेकर ईसाई समुदाय के युवाओं से हुई थी बहस

तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई के खिलाफ धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने के लिए मामला दर्ज किया गया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने दो समूहों के बीच धार्मिक दुश्मनी बढ़ाई है।

गुरुवार, 11 जनवरी को आई रिपोर्ट में कहा गया है कि तमिलनाडु के धर्मपुरी में तमिलनाडु बीजेपी के प्रमुख के अन्नामलाई के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बीजेपी नेता अन्नामलाई पर दो समूहों के बीच धार्मिक दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।

Annamalai

धर्मपुरी पुलिस ने दो समूहों के बीच धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोप में राज्य भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई के खिलाफ धर्मपुरी जिले के बोम्मिड़ी पुलिस स्टेशन में धारा 153 (ए), 504, 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

के अन्नामलाई के खिलाफ ईसाई युवाओं के एक समूह के साथ हुए विवाद को लेकर शिकायत दर्ज की गई है, जिन्होंने 8 जनवरी को पप्पीरेड्डीपट्टी के पास बोम्मिडी में सेंट लूर्डेस चर्च के बाहर उनकी रैली एन मन एन मक्कल के दौरान चर्च में उनके प्रवेश पर आपत्ति जताई थी।

यह भी देखें: EVM और राहुल गांधी पर बयान देकर पर फंसे कार्ति चिदंबरम, कांग्रेस ने अपने ही सांसद को जारी किया नोटिस

क्या है पूरा मामला?
के अन्नामलाई राज्य में एन मन एन मक्कल यात्रा निकाल रहे हैं। इसी क्रम में वो 8 जनवरी को बोम्मिडी में सेंट लूर्डेस चर्च में मदर मैरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। लेकिन वहां मौजूद युवाओं ने चर्च में उनके प्रवेश पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि मणिपुर में ईसाई समुदाय के लोगों की हत्याएं की जा रही हैं।

अन्नामलाई युवाओं को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन हंगामे की स्थिति बन जाती है। जिसके बाद पुलिस उन युवाओं को वहां से हटाती है और अन्नामलाई माल्यार्पण करते हैं। अन्नामलाई और युवाओं के बीच बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा एक ईसाई युवक अन्नामलाई से कह रहा है कि 'हमारे जैसे ईसाई लोग मणिपुर में मारे जा रहे हैं। मैं हाथ जोड़कर आपसे कह रहा हूं कि यह एक पवित्र जगह है और आप प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं कर सकते।'

यह भी देखें: तमिलनाडु में परिवहन निगम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस सेवा रहेगी ठप, जानिए क्या है इनकी मांगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+