EVM और राहुल गांधी पर बयान देकर पर फंसे कार्ति चिदंबरम, कांग्रेस ने अपने ही सांसद को जारी किया नोटिस
Congress MP Karti Chidambaram Notice: राहुल गांधी और पीएम मोदी की तुलना करने और ईवीएम को लेकर दिए बयान के बाद कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। राहुल गांधी और पीएम मोदी की लोकप्रियता की तुलना करने वाली उनकी टिप्पणी पर पार्टी की अनुशासन समिति ने उनको नोटिस जारी किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक तमिलनाडु कांग्रेस अनुशासन समिति के प्रमुख केआर रामासामी ने राहुल गांधी और पीएम मोदी पर कथित टिप्पणी को लेकर पार्टी सांसद कार्ति चिदंबरम को नोटिस भेजा है।

कारण बताओ नोटिस जारी
अनुशासनात्मक पैनल के प्रमुख केआर रामासामी ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम के बेटे को कथित तौर पर दावा करने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया।
पीएम मोदी और राहुल पर दिया ये बयान
एनडीटीवी के अनुसार एक तमिल समाचार चैनल के साथ टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान कार्ति ने कहा कि पीएम मोदी राहुल गांधी से अधिक लोकप्रिय हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में भी अपना विश्वास व्यक्त किया।
जबकि कांग्रेस पार्टी का रुख ईवीएम को लेकर क्या है यह सबको पता है। ईवीएंम का एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर कांग्रेस चुनाव आयोग के साथ विवाद में है।
ईवीएम को लेकर कांग्रेस की मांग
सोमवार को पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ईवीएम से संबंधित चिंताओं पर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की प्रतिक्रिया पर असंतोष व्यक्त किया। पिछले महीने उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों पर अपने विचार रखने के लिए इंडिया ब्लॉक पार्टियों के एक प्रतिनिधिमंडल के लिए नियुक्ति की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications