आत्मकथा लिखने पर डेढ साल से निलंबित केरल के DGP के खिलाफ FIR
नई दिल्ली। सर्विस रूल के उल्लंघ्न मामले में बीते डेढ़ साल के निलंबित चल रहे केरल के डीजीपी जैकब थॉमस अब नई मुसीबत में आ गए हैं। दरअसल उनके खिलाफ उनकी आत्मकथा 'श्रावुकालक्कोप्पम नींथुम्बोल' (स्विमिंग विद शार्क) को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। बता दें कि ये मामला मुख्य सचिव टोम जोस के निर्देश पर दर्ज कराया गया है।

दरअसल एफआईआर में कहा गया है कि जैकब थॉमस ने इस किताब में कथित रूप से सरकारी गोपनीयता का खुलासा किया है। ये वो गोपनीय दस्तावेज उनके पास सतर्कता निदेशक के तौर पर जानकारी में आए थे। इस तरह इन चीजों को आत्मकथा में डालकर उन्होंने पुलिस बल से जुड़े कानून का उल्लंघ्न किया है।
थॉमस द्वारा कुल 240 पन्नों में लिखी गई किताब में 1985 बैच के आईपीएस थॉमस ने कई बड़े नेताओं पर निशान साधा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी भी शामिल हैं। इसमें कहा गया कि कई विवादास्पद मामलों में जांच को प्रभावित किया गया। हालांकि जैकॉब का कहना है कि उन्हें ये सब लिखने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है क्योंकि किताब या फिर आत्मकथा लिखना साहित्य की श्रेणी में आता है।
यह भी पढे़ं- पंडित जवाहर लाल नेहरू की Biography: जिन्होंने कहा था आराम हराम है...












Click it and Unblock the Notifications