Gujarat: बिना इजाजत रोड शो पर हार्दिक पटेल के खिलाफ एफआईआर
नई दिल्ली। बिना इजाजत रोड-शो करने को लेकर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ अहमदाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामला 11 दिसंबर का है, जब गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार कार्य चल रहा था। हार्दिक पटेल ने 11 दिसंबर को अपने 50 के करीब समर्थकों के साथ अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके में रोड शो किया था। हालांकि प्रशासन ने रोड शो की इजाजत नहीं दी थी। इसी मामले में उनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

अहमदाबाद के बोपल पुलिस इंस्पेक्टर आईएच गोहिल ने बताया कि पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के प्रमुख हार्दिक पटेल और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस के आदेश को नहीं मानने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हार्दिक पटेल और उनके समर्थकों ने जिला प्रशासन की अनुमति के बिना 11 दिसंबर को बाइक पर रोड शो का आयोजन किया था। गोहिल ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने हार्दिक पटेल समेत 50 अन्य बाइकर्स के खिलाफ एफआई दर्ज की है।
गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद हार्दिक पटेल के खिलाफ ये पहली एफआईआर है। जानकारी के मुताबिक 11 दिसंबर को गुजरात चुनाव के दौरान बोपल इलाके से हार्दिक पटेल और उनके समर्थकों ने एक रोड शो शुरू किया। इसमें बाइक और कार भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि ये रोड शो करीब 15 किमी. तक चला था। बोपल इलाका ग्रामीण पुलिस के क्षेत्राधिकार में आता है, वहीं निकोल क्षेत्र शहरी पुलिस के तहत आता है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications