पेगासस मामला: गृहमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

नई दिल्ली, 28 जुलाई: संसद के मानसून सत्र के बीच पेगासस जासूसी मामला गरमाया हुआ है। हाल ही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। जिस पर अब दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ IPC की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक राजधानी में कोरोना वायरस को देखते हुए कई पाबंदियां लगाई गई हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तमाम चेतावनियों के बाद भी गृहमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। जिस वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Pegasus

Recommended Video

    Pegasus Case: Amit Shah के घर के बाहर प्रदर्शन, Congress कार्यकर्ताओं पर FIR | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल पेगासस मामले को देखते हुए दिल्ली पुलिस को आशंका थी कि कांग्रेस कार्यकर्ता गृहमंत्री के घर के सामने प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इसके बावजूद दो बसों में बैठकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री आवास की ओर कूच कर दिया। हालांकि सुनहरी मस्जिद के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक रोक लिया गया। इसके अलावा कृष्ण मेनन मार्ग से जुड़ने वाले सभी रास्तों को भी बैरिकेड लगाकर ब्लॉक कर दिया गया था। प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। उसी मामले में अब एफआईआर दर्ज की गई है।

    राहुल पर भी केस दर्ज
    वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने भी किसानों का समर्थन करते हुए संसद के पास ट्रैक्टर रैली निकाली। जिस पर अब दिल्ली पुलिस ने सख्ती बरती है। साथ ही उनके खिलाफ एमवी एक्ट,आईपीसी 188 और महामारी कानून के तहत मामला दर्ज किया। सूत्रों के मुताबिक मानसून सत्र की वजह से संसद भवन के आसपास धारा 144 लागू थी। साथ ही दिल्ली पुलिस ट्रैक्टर्स पर भी खास नजर बनाए हुए थी। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंटेनर में छिपाकर ट्रैक्टर को लुटियन जोन में पहुंचाया। फिर उसी ट्रैक्टर पर बैठकर राहुल गांधी ने प्रदर्शन किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+