राहुल-प्रियंका के खिलाफ धरने पर बैठे कुमार विश्वास, एफआईआर दर्ज

आप समर्थकों के साथ विश्वास गौरीगंज पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे विश्वास आरोप लगाते रहे कि प्रियंका और राहुल गांधी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। विश्वास ने कहा है कि प्रियंका-राहुल से जुड़े अमेठी के कुछ आपराधिक छवि वाले नेता उन्हें मारने का षड्यंत्र रच चुके हैं। दो दिन पहले प्रियंका के दौरे के वक्त ये बात मीडिया के सतर्क कैमरों में रिकॉर्ड भी हो चुकी है। विश्वास ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें धमकी देने वालों को खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
आप नेता ने कहा, 'त्रिशुंडी में धमकी, सिंदुरवा में जानलेवा हमला और अब प्रियंका का वीडियो। ये सब सबूत इशारा करते हैं कि कांग्रेस ने मुझे रास्ते से हटाने के लिए अपने गुंडों को ठेका दे दिया है।' उन्होंने पुलिस को चुनौती दी है कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र में यदि किसी भी आप कार्यकर्ता पर हमला हुआ तो इसे सीधे कांग्रेस का कृत्य माना जाएगा।
इस बीच पुलिस ने आप नेता की शिकायत के बाद एक कांग्रेसी समर्थक विनोद कुमार मिश्रा पर धारा 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है, लेकिन धारा 144 के उल्लधंन तहत आचार सहिता उल्लधंन मामले में कुमार विश्वास पर भी मामला दर्ज कर लिया ग या है।












Click it and Unblock the Notifications