'आप' नेताओं के खिलाफ एफआईआर, 17 गिरफ्तार

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। आप नेता प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी एफआईआर लिखवाई है।
अहमदाबाद में केजरीवाल को रोंकने के बारे में गुजरात पुलिस का कहना है कि चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका था, ऐसे में आचार संहिता लागू हो गयी थी अत: हमने केजरीवाल से इस मसले पर बात की थी। वहीं आप नेता आशुतोष का कहना है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी हम से डर गये हैं। इसलिए हमें रोंकने का प्रयास कर रहे हैं। आशुतोष का कहना है कि मोदी को लगता है कि 'आप' भाजप के वोट बैंक में सेंध लगा सकती है।
यह ध्यान देने योग्य है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल चार दिन के गुजरात दौरे पर हैं, जहां वह भाजपा द्वारा किये गये विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। आज गुजरात विजिट का उनका दूसरा दिन है, चौथे दिन वह मीडिया को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications