Budget 2024: बजट तैयार करने में शामिल हैं ये खास छह चेहरे, जिन पर वित्त मंत्री ने जताया भरोसा

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई 2024 को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। हर बार की तरह इस बार भी करदाताओं, युवाओं, छात्रों और कारोबारियों को इस बजट से खास उम्मीदें हैं।

आज हम बजट बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले उन दिग्गज 6 ऐसे चेहरों के बारे में जानेंगे, जिन पर वित्त मंत्री को पूरा भरोसा है।

Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
मोदी 3.0 में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्मला सीतारमण को सौंपी है। इसके साथ ही, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के रूप में 23 जुलाई 2024 की सुबह 11 बजे संसद में अपने कार्यकाल का सातवां बजट पेश करेगी।

TV Somanathan

टीवी सोमनाथन, वरिष्ठ सेक्रेटरी
निर्मला सीतारमण की बजट टीम में शामिल दिग्गज चेहरों की बात करें तो इसमें सबसे प्रमुख चेहरा है टीवी सोमनाथन का। अर्थशास्त्र में PHD सोमनाथन तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। टीवी सोमनाथन वित्त मंत्रालय में वरिष्ठ सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं और वित्त सचिव तथा व्यय विभाग दोनों की भूमिकाएं संभालते हैं। इन्हें पीएम मोदी का करीबी माना जाता है और उन्होंने 2015 से 2017 तक पीएमओ कार्यकाल में काम किया है। PMO के अलावा वे वर्ल्ड बैंक के साथ भी काम कर चुके हैं।

Ajay Seth

अजय सेठ
बजट टीम में दूसरा दिग्गज चेहरा हैं 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अजय सेठ। जो इस वक्त फाइनेंस मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में सेक्रेटरी हैं। देश के पहले ग्रीन सॉवरेन बॉन्ड की शुरुआत करने में इनकी अहम भूमिका रही है। जी 20 समिट के दौरान भी वह सुर्खियों में रहे थे।

tuhin kanta pandey

तुहिन कांत पांडे
बजट 2024 को तैयार करने में तुहिन कांत पांडे की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण रही है। वह फिल्हाल, निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग(डीआईपीएएम) के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वे एयर इंडिया की बिक्री और एलआईसी के आईपीओ लॉन्च में महत्वपूर्ण भूमिका में थे। सार्वजनिक संपत्तियों के प्रभावी प्रबंधन के लिए उनके प्रयास महत्वपूर्ण हैं।

sanjay malhotra

संजय मल्होत्रा, राजस्व सचिव
बजट टीम में अगला नाम राजस्थान कैडल के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी संजय मल्होत्रा का है, जो ​​राजस्व सचिव के पद पर हैं। मल्होत्रा इससे पहले राजस्व विभाग से पहले वह वित्तीय सेवा विभाग के प्रमुख रह चुके हैं। अंतरिम बजट प्रक्रिया में टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने की जिम्मेदारी संजय मल्होत्रा के ही कंधे पर है।

vivek joshi

विवेक जोशी
1989 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी जेनेवा विश्वविद्यालय से पीएचडी हैं। 2022 के नवंबर महीने में ही वित्तीय सेवा विभाग में शामिल हुए थे। वित्तीय सेवा विभाग की जिम्मेदारी संभालने से पहले जनगणना आयुक्त रह चुके हैं। उन्होंने बैंकिंग, बीमा और पेंशन से जुड़े नियमों पर काम किया है।

V Anant Nageshwar

वी अनंत नागेश्वर, सीईए
भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी.अनंथा नागेश्वरन ने भी इस बजट को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई रही। नागेश्वर एक लेखक और शिक्षक भी हैं। इतना ही नहीं, निर्मला सीतारमण के सबसे भरोसेमंद सलाहकार भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+