मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात की।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच वित्त और कॉरपोरेट मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात में केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल पर चर्चा की गई।
प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ तस्वीर शेयर की है।

बता दें कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले केंद्र की बीजेपी सरकार जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा उलटफेर कर सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि 12 जुलाई को मंत्रिमंडल में विस्तार कर सकती है। इसके साथ ही साल 2024 से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को पहली बार देश के पीएम के तौर पर शपथ ली थी, जिसके बाद से अभी तक कुल 5 बार मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications