कैश की कमी पर वित्त मंत्र अरुण जेटली ने कहा- पर्याप्त मात्रा में नकदी, यह अस्थायी संकट

Recommended Video

    ATM Cash crunch पर बोले Arun Jaitley, कहा तत्कालीन कमी से जल्द मिलेगी राहत । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कैश की कमी पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने टिप्पणी की है। जेटली ने ट्वीट कर कहा है कि देश की मुद्रा की स्थिति की समीक्षा की है। देश में पर्याप्त मात्रा में कैश है। बैंको में भी कैश उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में 'अचानक और असामान्य वृद्धि' की वजह से अस्थायी कमी से जल्दी से निपटाने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि कैश की कमी और एटीएम के खाली होने की वजह से आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    कैश की कमी पर वित्त मंत्र अरुण जेटली ने कहा- पर्याप्त मात्रा में नकदी, यह अस्थायी संकट

    इस बीच खबर आ रही है कि गुजरात सरकार ने आरबीआई को कैश की कमी को लेकर कुछ समय पहले ही जानकारी दी थी। गुजरात की ओर से आरबीआई को अलर्ट किया गया था, बावजूद इसके आरबीआई की ओर से इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया। कैश की किल्लत को लेकर बढ़ते हंगामे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने मोर्चा संभाला है।

    वित्त मंत्रालय ने आरबीआई से कहा है कि वो जल्द एटीएम में नकदी की परेशानी को दूर करें। जिन राज्यों के एटीएम में कैश की कमी है, उनकी वजहों की समीक्षा करके उसे दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी वित्त मंत्रालय की ओर से आरबीआई को दिया गया है। दूसरी ओर आरबीआई ने कहा है कि कैश की कमी नहीं है, एटीएम में नकदी डालने के लिए बैंकों में लगातार कैश उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हालांकि कुछ राज्यों के एटीएम में कैश की कमी की खबरें आ रही हैं, जिन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+