अजहर के बेटे संग हुआ सानिया मिर्जा की बहन का निकाह, देखें Wedding Video और तस्वीरें

हैदराबाद। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की चहेती बहन अनम मिर्जा और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के घर की बहू बन गईं, अजहर के बेटे असद ने बुधवार रात अनम के साथ निकाह किया, दोनों की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल माडिया पर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों को अनम और असद दोनों ने खुद ही शेयर किया है।

अनम और असद ने की शादी

तस्वीरों के देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अनम और असद दोनों ही काफी सुंदर लग रहे हैं, जहां अनम किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रहीं वहीं दूसरी ओर असद भी किसी प्रिंस से कम नहीं नजर आ रहे हैं, इस शादी में सानिया मिर्जा भी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। मालूम हो कि इस शादी में दोनों ओर के केवल करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल हुए हैं।

अनम मिर्जा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं...

अनम मिर्जा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं...

अनम मिर्जा पेशे से एक फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट हैं और अपना फैशन आउटलेट (लेबल बाजार) भी चलाती हैं, जबकि असद क्रिकेट खिलाड़ी हैं और मोहम्मद अजहरुद्दीन और पहली पत्नी नौरीन के बेटे हैं, नौरीन से उनका एक बेटा अयजुद्दीन और था, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

अजहर की पहली पत्नी नौरीन के बेटे हैं असद

अजहरुद्दीन ने 1987 में नौरीन से निकाह किया था लेकिन 1996 में, उन्होंने नौरीन को तलाक देकर बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से शादी की थी, लेकिन दोनों का साल 2010 में तलाक हो गया।

अनम मिर्जा का ये दूसरा विवाह है

अनम मिर्जा का ये दूसरा विवाह है

असद की जहां ये पहली शादी है, वहीं दूसरी ओर अनम मिर्जा का ये दूसरा विवाह है, वह पिछले साल अपने पति अकबर रशीद से अलग हो गई थी। अनम ने बिजनेसमैन अकबर से 18 नवंबर 2016 को शादी की थी, असद और अनम पिछले काफी समय से एक दूसरे से को डेट कर रहे हैं और तभी से दोनों के शादी के कयास लगाए जा रहे थे, जो कि सही साबित हुए।

देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+