251 रू. वाले स्मार्टफोन की जल्द होगी डिलीवरी, 2लाख हैंडसेट हैं तैयार

नयी दिल्ली। अगर आपने भी सबसे सस्ते स्मार्टफोन की बुकिंग की थी तो आपको जल्द ही ये स्मार्टफोन अपने घर पर मिल जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि उसने 2 लाख फ्रीडम 251 हैंडसेट तैयार कर लिए हैं। कंपनी के मालिक और सीईओ मोहित गोयल ने प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि तमाम मुश्किलों और विवादों के बावजूद उनकी कंपनी रिंगिंग बेल्स सबसे स्मार्टफोन फ्रीडम 251 की 2 लाख हैंडसेट तैयार कर चुकी है और 30 जून से इसकी डिलवरी शुरु कर देंगे। क्यों सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है फ्रीडम 251 स्मार्टफोन

 freedom 251

2 लाख हैंडसेट तैयार

नोएडा की स्टार्टअप कंपनी रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि उस पर ऐसे आरोप लगाए गए कि इस कीमत पर फोन उपलब्ध नहीं किया जा सकता और कंपनी के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई, लेकिन आखिरकार कंपनी ने फोन तैयार कर लिया है। मोहित गोयल ने कहा कि कंपनी अपना वादा पूरा करने में सफल रही है। उन्होंने कहा है कि एक बार फर्स्ट फेज खत्म होने के बाद वो फिर से इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेंगे। अगर आपने भी कराया है सबसे सस्ता स्मार्टफोन बुक तो जरुर पढ़ें

क्या है खासियत

आपक बता दें कि फ्रीडम 251 स्मार्टफोन में तमाम वो फीचर मौजूद हैं जो एक स्मार्टफोन में मौजूद होने चाहिए। फ्रीडम 251 3जी को सपॉर्ट करता है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल मेमरी भी है। फोन का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का और फ्रंट कैमरा 3.2 मेगापिक्सल का है। फ्रीडम 251 स्मार्टफोन ऐंड्रायड 5.1 पर रन करता है।

सबसे सस्ता एलईडी टीवी

वहीं कपंनी ने दावा किया है कि वो जुलाई में मात्र 10 हजार रुपए में 32 इंच की एचडी एलईडी टीवी भी लांच करेंगे। जिसका नाम भी फ्रीडम ही रखा जाएगा। कंपनी का दावा है कि वो इसकी डिलीवरी 2 से 3 दिन के भीतर करेंगे। टीवी की बुकिंग केवल ऑनलाइन की जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+