लोकसभा में लोकपाल विधेयक पारित, सपा सकते में

Finally, Lok Sabhapasses historic Lokpal Bill, Anna Hazare celebrates
नई दिल्ली। जैसा कि अनुमान था.. वैसा ही हुआ और लोकसभा में बुधवार को लोकपाल विधेयक पारित हो गया है हालांकि सपा की ओर से लगातार विरोध से मामला थोड़ा अटका जरूर लेकिन अंत में ही यह विधेयक पारित हो गया है और अब यह कानून के रूप में मोहर पाने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास भेजा जायेगा। हालांकि आज लोकसभा में एक बार फिर से सपा की ओर से विधेयक को वापस लेने की बात कही गयी। खुद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने कहा कि सोनिया जी इस बिल को वापस लें और बहस के दौरान समाजवादी पार्टी ने सदन से वॉकआउट भी किया।

कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने बताया कि सरकार ने लोकपाल पर प्रवर समिति की करीब सभी सिफारिशें मानने का फैसला किया है। अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जायेगा। इससे पहले भी जब राज्यसभा से लोकपाल बिल पास हुआ था तब भी सिब्बल ने ने सारे दलों को धन्यवाद दिया है तो वहीं केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ ने भी मंगलवार के दिन को ऐतिहासिक बताया है। हालांकि सिब्बल ने कहा कि अकेले लोकपाल से भ्रष्टाचार दूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, "कानून अकेले भ्रष्टाचार को नहीं मिटा सकता। कानून भ्रष्ट लोगों से निपटने में मदद कर सकता है, लेकिन भ्रष्टाचार की प्रेरणा से नहीं निपट सकता। यह महज एक प्रतिरोधक हो सकता है।"

आपको बता दें कि भ्रष्टाचार-रोधी इस विधेयक के सबसे अहम प्रावधान में विधेयक के कानून के रूप में अधिसूचित होने के एक वर्ष के भीतर केंद्रीय स्तर पर लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति की जानी है। लोकायुक्त का स्वरूप तय किया जाना राज्यों की विधानसभाओं पर छोड़ा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+