आखिरकार 8 महीने के बाद अर्जुन कपूर ने उतारी टोपी, मलाइका अरोड़ा ने ये लिखा
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने आखिरकार नौ महीने के बाद अपनी टोपी को उतार दिया है। बता दें कि अर्जुन कपूर पिछले वर्ष नवंबर माह से लगातार टोपी पहन रहे हैं, उन्होंने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। दरअसल अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म पानीपत के लिए नया हेयर स्टाइल अपनाया है, अपने इसी लुक को छिपाने के लिए वह हमेशा टोपी पहनते थे। अर्जुन कपूर ने जब अपनी बिना टोपी की तस्वीरें साझा की तो मलाइका अरोड़ा ने भी उनकी तस्वीर पर कमेंट किया।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर बकायदा एक वीडियो साझा किया है जिसमे उन्होंने अपनी टोपी उतारने की जानकारी दी है। वह बताते हैं कि पिछले वर्ष 16 नवंबर से वह अपनी नई फिल्म पानीपत के नए लुक की वजह से टोपी पहन रहे थे। इसी वजह से वह हमेशा टोपी पहनते थे। लेकिन अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वह टोपी से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान मैंने कई अलग-अलग तरह की टोपियां इकट्ठा की और मुझे काफी मजा आया, लेकिन अब जब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है तो मैं उन टोपियों से छुटकारा पा सकता हूं।
अर्जुन कपूर की कथित प्रेमिका मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा फाइनली। अर्जुन ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि नारंगी अब नया ब्लैक एंड व्हाइट है, हैंडसम को भूल जाइए, मैं अब बहुत खुश हूं। एक अन्य वीडियो में उन्होंने लिखा है कि बाल-बाल बच गए। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों एक साथ दिखते हैं। पिछले महीने दोनों ही न्यूयॉर्क में थ, यहां दोनों ने एक दूसरे के साथ की तस्वीर भी साझा की थी।
View this post on InstagramA post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on












Click it and Unblock the Notifications