FIITJEE Coaching Center: रातों रात बंद हुए फिटजी कोचिंग सेंटर, दिल्ली-यूपी से लेकर एमपी तक मच हंगामा
FIITJEE Coaching Center: 'THE ROAD TO SUCCESS STARTS HERE' यानी सफलता का मार्ग यहीं से शुरू होता है...यह टैगलाइन है फिटजी कोचिंग सेंटर की। लेकिन, अब फिटजी कोचिंग सेंटर पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप दिल्ली-यूपी ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में लगा है। जी हां..देशभर से ऐसी खबर है कि फिटजी कोचिंग सेंटर्स रातों रात बंद हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिटजी कोचिंग सेंटर्स बंद होने की खबरें नोएडा, दिल्ली, मेरठ, भोपाल और पटना से सामने आई है। सभी जगहों पर अभिभावकों ने हंगामा किया और फिटजी कोचिंग सेंटर के संचालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। वहीं, स्टूडेंट्स की पढ़ाई भी अधर में अटक गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि दो साल की एडवांस फीस लेकर संस्थान ने अचानक सेंटर्स बंद कर दिए है।

भोपाल, पटना, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली बंद हुए फिटजी कोचिंग सेंटर्स पर छात्रों और अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि कोचिंग संस्थान ने दो साल की फीस एडवांस में ले ली थी। मोटी फीस लेने के बाद कोचिंग सेंटर्स अचानक बंद हो गए और सेंटर संचालक उनकी फीस लेकर भाग गया है। हालांकि, इस संबंध में सेंटर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है ऐसे में छात्र और उनके अभिभावक परेशान हैं।
मेरठ में 400 से ज्यादा बच्चों ने जमा कराई थी एडवांस फीस
खबर के मुताबिक, मेरठ जिले स्थित फिटजी कोचिंग सेंटर में 400 से ज्यादा बच्चों से 2 साल की एडवांस फीस जमा कराई गई है। जो करोड़ों रुपए में पहुंचती है। पेरेंट्स ने बताया कि अचानक 3 दिन पहले सेंटर शटडाउन कर दिया। बताया नहीं जा रहा सेंटर कब खुलेगा, खुलेगा भी या नहीं। हमारे बच्चों की पढ़ाई अटक गई। बच्चे डिप्रेशन में हैं उनका पेपर है उनका पूरा करियर चौपट हो जाएगा।
नोएडा में भी ली गई थी एडवांस फीस
अभिभावक आलोक यादव ने बताया कि उनका बेटा, जो 10वीं कक्षा का छात्र है, 2023 से फ़िटजी में कोचिंग के लिए जा रहा था। हाल ही में, उन्होंने केंद्र को 4 लाख की बड़ी राशि का भुगतान किया था। कक्षाओं के अचानक बंद होने से न केवल उनके बेटे की पढ़ाई बाधित हुई, बल्कि परिवार पर आर्थिक बोझ का भी सामना करना पड़ा रहा है। बुधवार को स्थिति और बिगड़ गई जब 140 से ज़्यादा लोगों ने इसकी शिकायत सेक्टर-62 चौकी में की।
भोपाल में 12-15 करोड़ रुपए लेकर भागा फिटजी
अभिभावकों की शिकायत के मुताबिक, फिटजी में हर पेरेंट्स के लगभग 2 लाख रुपए फंसे हुए हैं। कुल मिलाकर यह राशि करीब 12-15 करोड़ तक पहुंचती है। ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली की फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच में करीब 700 स्टूडेंट्स के एडमिशन है। प्रति स्टूडेंट डेढ़ से 3 लाख रुपए फीस ली जाती है। वहीं, अब ये मामला भोपाल डीएम तक भी पहुंचा। डीएम कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कोचिंग सेंटर पर एक्शन लिया जाएगा।
पटना में भी दर्ज हुआ केस, खाते सीज
फिटजी कोचिंग सेंटर के खिलाफ अभिभावकों ने पटना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने फिटजी के निदेशकर, सीईऔ और सेंटर हेड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही, ऐसा दावा किया जा रहा है कि फिटजी कोचिंग सेंटर के करीब 20 बैंक खातों को सीज कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: JEE Main Exam 2025: प्रयागराज में नहीं होगी जेईई मेन परीक्षा, अब वाराणसी में जाकर देना होगा एग्जाम












Click it and Unblock the Notifications